फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: कंटेनर में भरकर ले जाए जा रहे 28 गोवंश कराए मुक्त, भाजपा विधायक ने गोशाला पहुंचाया

Thu, 14 Oct 2021 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में बुधवार रात को हाईवे पर वाणिज्य कर की टीम ने चेकिंक के दौरान कंटेनर में भरकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंशों को पकड़ लिया। इस दौरान कंटेनर चालक और क्लीनर भाग गए। 
विज्ञापन
थाना मलावन क्षेत्र में मुक्त कराए गए गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मलावन क्षेत्र में कंटेनर में भरकर ले जाए जा रहे 28 गोवंशों को मुक्त कराया गया है। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने ट्रक को रुकवाया तो चालक और क्लीनर भाग गए। इसके बाद सूचना दिए जाने पर सदर विधायक पहुंचे और गोवंशों को गोशाला पहुंचाया।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे स्थित गांव आसपुर के पास फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब 11.30 बजे वाणिज्य कर की टीम वाहनों को जांच पड़ताल के लिए रोक रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर को रोका गया। कंटेनर रोकते ही चालक और क्लीनर भाग गए। 

कंटेनर से गोवंश की हलचल की आवाजें आने लगीं तो टीम को समझते देर नहीं लगी कि अंदर गोवंश हैं। इसके बाद सदर विधानसभा से भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड और पुलिस को वाणिज्य कर टीम ने सूचना दी। विधायक ने पुलिस व अपने साथियों से कंटेनर को खुलवाया। अंदर बेरहमी से भरे गए गोवंश मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश को गोशाला पहुंचाया गया
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कंटेनर में कुल 28 गोवंश मिले हैं। इनमें 23 बछड़े और पांच गाय हैं। गोवंशों को मलावन स्थित गोशाला में पहुंचा दिया गया है। बताया कि कंटेनर गाजियाबाद में रजिस्टर्ड था और बाद में अलीगढ़ के धर्मवीर नामक युवक ने खरीद कर स्थानांतरण कराया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

सदर विधायक विपिन वर्मा ने बताया कि वाणिज्य कर टीम की सूचना पर पहुंचकर कंटेनर को खुलवाया गया तो उसमें बड़ी संख्या में गोवंश मिले। गोवंशों के साथ ज्यादती की गई और बुरी तरह से भरकर ले जाए जा रहे थे, इनको गोशाला में पहुंचाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें