फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राजेश्वर महादेव मंदिर के मेले में पुलिस ने हटवाए काउंटर, कार्रवाई के दौरान झूलाकर्मी गिरकर घायल

Tue, 19 Jul 2022 09:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

श्रावण मास के पहले सोमवार पर राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगा था। देर रात तक भीड़ थी, जिससे दुकानें खुली हुईं थीं। इसी दौरान पुलिस पहुंची और काउंटर हटवाने लगी।  पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
राजेश्वर महादेव मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के पहले सोमवार पर राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगे मेले में देर रात तक लगे दुकानों के काउंटर पुलिस ने हटवा दिए। इससे दुकानदारों में आक्रोश है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान झूले का कर्मचारी गिरकर घायल हो गया। दुकानदारों ने थाना प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया है।

विज्ञापन


श्रावण मास के पहले सोमवार पर राजेश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया था। रात में दस बजे मेले में भीड़ थी। दुकानें भी खुली हुई थीं। तभी थाना सदर के दरोगा और सिपाही पहुंचे। उन्होंने दुकानों के काउंटर हटाने के कहा। दुकानदारों का कहना था कि रविवार को देर रात तक दुकानें खुली थीं। इसलिए काउंटर हटाने के लिए कुछ और समय मांगा।

आरोप है कि एक झूला भी चल रहा था। उसमें लोग बैठे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने बीच में झूला बंद कराने का दबाव बनाया। इस दौरान झूले का कर्मचारी श्रीकांत हड़बड़ाहट में गिरकर घायल हो गया। बाद में मेला कमेटी के पदाधिकारी आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ की वजह से खुली थीं दुकानें 

मेला कमेटी अध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि दस बजे दुकानें बंद करने के लिए एनाउंस कर दिया गया था। मगर, भीड़ की वजह से कुछ दुकानें खुली थीं। दुकानदार सामान उठा रहे थे। तभी पुलिसकर्मी आ गए। झूला कर्मी घायल हो गया है। 

इस संबंध में थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि देर रात तक मेला चल रहा था। इस पर पुलिस गई थी। झूला कर्मी के गिरकर घायल होने की बात कही गई है।

आईजी ने कमेटी पदाधिकारियों से की बात

मंगलवार दोपहर को आईजी नचिकेता झा भी राजेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर कमेटी और मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मेला कमेटी के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर पुलिस लगाई जाए, जिससे परिक्रमार्थी अपने तय रूट पर ही चलें। शराब और भांग की दुकानें बंद रहें। ट्रैफिक डायवर्जन के साथ पुलिस की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें