फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई: सड़क किनारे से हटवाए कब्जे, दुकानदारों में मची अफरातफरी; विरोध भी न आया काम

Thu, 21 May 2026 07:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दाैरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहा। सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवाया गया। 
विज्ञापन
सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। टेढ़ी बगिया के जलेसर रोड, हाथरस रोड और 100 फीट रोड पर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान ठेला-ठेली संचालकों और दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन


कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर करीब 40 फीट तक सामान फैलाकर कब्जा कर रखा था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी। आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेलों और अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ ठेला संचालकों और व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस से बहस भी की। हालांकि पुलिस टीम ने लोगों को समझाते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए है और अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से अभियान पूरा कराया। टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जाम और दुर्घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगी और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें