फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीषण गर्मी में रहें सावधान! खूंखार हो रहे कुत्ते, आगरा में रोज 500 लोग लगवा रहे एंटी रैबीज इंजेक्शन

Thu, 21 May 2026 01:15 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भीषण गर्मी के बीच कुत्ता काटने के मामलों में तेजी आई है, जिसके चलते जिला अस्पताल में रोजाना 500 से अधिक लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
खूंखार कुत्ते, जिला अस्पताल रैबीज इंजेक्शन लगवाता मरीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भीषण गर्मी में कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 500 मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें 15 फीसदी को 2 से 5 घाव मिल रहे हैं।
विज्ञापन





एआरवी के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित बंसल ने बताया कि कुत्ता काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गर्मियों में कुत्ते और हिंसक हो रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीजों को एआरवी लगवाने आ रहे हैं। इसमें बच्चे और बुजुर्गाें की संख्या सबसे अधिक है। इनमें कई मरीजों के दो से अधिक घाव मिल रहे हैं। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि कुत्ते के काटने के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए एआरवी का स्टॉक भी कर लिया है।
विज्ञापन


कैस्पर्स होम की विनीता अरोड़ा ने बताया कि  सुप्रीम कोर्ट के सामने सच नहीं रखा गया। कई तथ्य छिपाए गए हैं। जिस एबीसी नियम का हवाला दिया है, उसी के तहत कुत्ता काटने पर उसे दस दिन निगरानी में शेल्टर होम में रखना होता है। खूंखार कुत्ते की परिभाषा अलग है। हम लोग पूरे देश में बृहस्पतिवार को इसके खिलाफ एक्स पर पोस्ट के जरिए विरोध जताएंगे। 
विज्ञापन



पशु प्रेमीआकाश का कहना है कि जो बेसहारा कुत्ते किसी के खाना डालने पर प्यार से रहते हैं, वही उन्हें मारने पर या भूखा होने पर खूंखार दिखते हैं। यह हर व्यक्ति के व्यवहार पर निर्भर है, ऐसे में कोर्ट के आदेश का गलत फायदा उठाकर बेसहारा कुत्तों के साथ बर्बरता कर सकते हैं। शेल्टर होम में पहले निगरानी की जरूरत है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें