फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिम संचालक के साथ गई छात्रा को पुलिस ने किया बरामद, वायरल वीडियो में कहा- मैं बालिग हूं

Thu, 14 Apr 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रुनकता निवासी छात्रा सोमवार दोपहर को लापता हुई थी। परिजनों का आरोप है कि जिम संचालक साजिद उसे अगवा कर ले गया है। वह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में जाता नजर आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता से अगवा युवती को पुलिस ने बुधवार देर रात को बरामद कर लिया। आरोपी जिम संचालक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। बुधवार को युवती के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली गई थी।

विज्ञापन


रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर लापता हो गई थी। जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप था। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस को उसकी बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था।  

दिल्ली में मिली थी लोकेशन 

बुधवार को छात्रा की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इस पर पुलिस टीम गई थी। इसके वीडियो भी वायरल हुए थे। इसमें वो अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही थी। युवती के सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कमरे में नजर आ रही। वह कह रही है कि बालिग है। इसमें जिम संचालक भी नजर आया है।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि युवती को सिकंदरा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, आरोपी जिम संचालक की तलाश की जा रही है। वह हाथ नहीं आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें