फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने घायलों को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, सिपाही भी जख्मी

Thu, 14 Apr 2022 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र और मां घायल हो गए थे। इस पर ट्रैक्टर चालक से उनकी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने दंपती और उनके बेटी को पीट दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में बुधवार को भगवती मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गया। पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने पिता-पुत्र और घायल मां को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने अभद्रता की। उपनिरीक्षक (दरोगा) की वर्दी फाड़ दी। एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को गांव चंदोरी निवासी जगदीश अपने पिता बेनामी के साथ बीमार मां अमरवती को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने अस्पताल जा रहे थे। भगवती मार्ग पर सुभाष पार्क के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर-टॉली ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गिर गए। हादसे में अमरवती के कंधे की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस बीच ट्रैक्टर चालक के कुछ साथी मौके पर पहुंच गए। 

आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने बाइक सवारों को लाठी-डंडों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता कर डाला। एक उपनिरीक्षक की वर्दी फाड़ दी और कास्टेबल की हथेली फट गई। सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। उधर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित जगदीश और उपनिरीक्षक की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें