फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: हरियाणा से लाई गई 15 लाख की शराब बरामद, होली पर थी खपाने की तैयारी, तस्कर गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने चेकिंग में एक ट्रक से 2400 लीटर शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से बिहार ले लाई जा रही थी। 
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक से शराब तस्करी कर ले जा रहा था। ट्रक से 2400 लीटर शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। फरार आरोपियों की पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शहर के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे से एक ट्रक गुजरने वाला है। जिसमें हरियाणा की शराब लदी है। यह शराब होली पर जिले में खपाने की तैयारी है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चनौरा स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। 

दो आरोपी हुए फरार 

पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस फोर्स को देख ट्रक में सवार दो आरोपी मौके से भाग गए। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम गंभीर सिंह निवासी छहगवा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ बताया है।

विज्ञापन

फरार आरोपियों के नाम कौशल कुमार निवासी अंशल टाउन आगरा और सतवीर निवासी फरीदाबाद हरियाणा बताया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

बिहार जानी थी शराब

पकड़े गए आरोपी गंभीर सिंह ने बताया कि उसका दोस्त कौशल कुमार है। कौशल शराब लेकर बिहार के गोयलगंज जा रहा था। शराब सतवीर की है। वह फरीदाबाद का रहने वाला है। गाड़ी सतवीर ने फरीदाबाद में बाबा ढाबा पर दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें