पड़ताल में पता चला कि शराब विदेशी कंपनी की है। कंटेनर गुरुग्राम में लोड किया गया था। यह शराब मद्रास ले जाई जा रही थी। इसमें से कुछ पेटी शराब की आगरा में भी खपाई जानी थी। अब पुलिस माल लोड करने वाले और खरीदने वाले की तलाश कर रही है। शराब की कीमत तकरीबन 16 लाख रुपये है।
एत्मादपुर में कार से शराब की तस्करी
एत्मादपुर पुलिस और स्वाट टीम ने सतोली कट पर एक स्विफ्ट कार को रोका। थाना एत्मादपुर के प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि कार की तलाशी में 20 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। चालक ने अपना नाम नरेंद्र निवासी ग्राम भोंट, थाना उच्चेन, भरतपुर बताया। उसने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। वो शराब इटावा ले जा रहा था। 20 पेटी शराब, एक कार और एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी को जेल भेज दिया गया।