कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा दक्षिण में बिके पर्चे
सबसे ज्यादा नौ पर्चे शुक्रवार को आगरा दक्षिण सीट पर खरीदे गए हैं। एत्मादपुर में पांच, आगरा ग्रामीण से पांच, खेरागढ़ से पांच, फतेहपुर सीकरी से चार, बाह व फतेहाबाद और उत्तर सीट से दो-दो, छावनी क्षेत्र से तीन पर्चे बिके हैं। पहले दिन पर्चे लेने पहुंचे कुछ लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई।
उनका कहना था कि पर्चा मांगने पर पहले उनसे दस हजार रुपये जमानत राशि जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। पर्चा देने से पहले एनओसी व चालान रसीद मांगी जा रही है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि पर्चा निशुल्क है। चालान व एनओसी की कोई अनिवार्यता नहीं है।
गेट पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को रोका
कलेक्ट्रेट के गेट पर सुबह आठ बजे से भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। 10 बजे कलेक्ट्रेट कर्मी पहुंचे, तो उनके वाहनों को प्रवेश नहीं मिला। उन्हें करीब 30 मिनट तक गेट पर रोके रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद कर्मियों को प्रवेश मिला। कलक्ट्रेट कर्मियों के वाहन हॉलमैन इंस्टीट्यूट में खड़े कराए जा रहे हैं।