फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती और पिता पर चढ़ा दी थी जो कार, वो पूर्व मंत्री के नाती ने घर में ही छिपा रखी थी; पुलिस ने की बरामद

Fri, 03 May 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती और उसके पिता को पूर्व मंत्री के नाती ने जिस कार से रौंदने का प्रयास किया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये कार पूर्व मंत्री के आवास में ही छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने दबिश के दौरान कार को बरामद कर लिया है। वहीं पूर्व मंत्री का नाती अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। 
 
विज्ञापन
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ऋषि मार्ग (शाहगंज) पर जूता कारोबारी पिता और पुत्री की हत्या की कोशिश के आरोपी दिव्यांश की कार पुलिस ने बरामद कर ली। यह कार पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के जयपुर हाउस स्थित आवास में खड़ी मिली। इससे पहले पुलिस को आवास में दबिश के दौरान कार नहीं मिली थी।
विज्ञापन


जूता कारोबारी और उनकी बेटी को घर के बाहर 15 अप्रैल को कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। आरोप पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश पर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। मामले में पंजाबी समाज प्रदर्शन कर चुका है।

 

पुलिस ने दिव्यांश के गैर जमानती वारंट कोर्ट से लिए थे। साथ ही 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसके बावजूद वह गिरफ्त से दूर है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि दिव्यांश की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री के जयपुर हाउस स्थित आवास पर दबिश दी थी।

 

परिसर में स्कूल भी चलता है। स्कूल के परिसर में ही इनोवा कार खड़ी मिली है। इसके आगे नंबर नहीं था। मगर, यह घटना में प्रयुक्त की गई थी। इसकी पुष्टि होने पर कार को जब्त कर लिया गया है। इसी कार से युवती और उसके पिता को कुचलने की कोशिश का आरोप है। थाने लाकर मुकदमे में दाखिल कर दिया है। अब कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा।

 
विज्ञापन

कोर्ट में देंगे प्रार्थनापत्र
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश लेने के लिए कोर्ट में एक बार फिर से प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। पूर्व में मंत्री आवास पर दबिश के दौरान कार नहीं मिली थी। अब कहां से आई? यह पता किया जा रहा है। उधर, आरोपी दिव्यांश की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। वह अपने दोस्त और परिचितों के संपर्क में भी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें