पूर्व एमएलसी के घर पर भी दी दबिश
अपराधियों के छिपे होने की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने करहल के पूर्व एमएलसी अरविंद यादव के घर पर भी दबिश दी। घर में सभी जगह पर तलाशी ली गई, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल मौजूद रहा। तलाशी के दौरान पुलिस को कोई भी नहीं मिला। घर में कोई न मिलने के बाद पुलिस बल वापस लौट गया।
पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू ने बताया कि भाजपा पुलिस और प्रशासन के दम पर चुनाव लड़ रही है। पुलिस बिना सर्च वारंट और सूचना के मेरे घर में घुस आई। घर में अकेले मेरी बूढ़ी मां थी। ये लोग कितना भी प्रताड़ित कर लें, जीत सपा प्रत्याशी डिंपल की ही होगी। चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की जाएगी।