फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की रडार पर आया मैनपुरी का ये गांव, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Fri, 10 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर में पुलिस फोर्स के साथ एसपी अजय शंकर राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में पुलिस ने छापा मारा। गांव से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं का कटान होता है। इसी सूचना पर एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की। पुलिस फोर्स देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।  

पुलिस टीम ने गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पुशओं का मांस बरामद किया गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।    
विज्ञापन


मैनपुरी का यह गांव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर में भी है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री की ओर डीएम को पत्र जारी कर अवैध कटान के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। यहां पहले भी कई बार पुलिस और ग्रामीणों में संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें