एटा। घर से साइकिल से विद्यालय जा रही छात्रा को आरोपी ने टक्कर मार सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के पिता ने थाना सकीट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सकीट क्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह घर से साइकिल से स्कूल जा रही थी। नगला श्रीकृष्ण के समीप ब्रजेश पुत्र कप्तान सिंह निवासी मोहल्ला खरा सकीट आया और छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे छात्रा साइकिल लेकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे गुस्साए छात्रा के परिजन थाना सकीट पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सकीट पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ विजय शंकर पुत्र श्रीकृष्ण निवासी सोनोंठ थाना मारहरा ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। महिला ने थाना मारहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।