फोटो 2खनन पर पुलिस का छापा, जेसीबी व मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा नगला बर्बर में अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार रात को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ लीं। वहीं खनन माफिया फरार हो गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि भागे हुए खननकर्ताओं एवं वाहन मालिकों की पहचान की ली गई, जोकि धौलपुर राजस्थान के रहने वाले राजेश निवासी विक्रम पुरा, नेमीचंद निवासी अंगूठा थाना बाड़ी तथा बुलडोजर चालक आकाश निवासी विक्रमपुरा थाना सैंपऊ हैं एवं सभी वाहन भी राजस्थान नंबर के हैं। वहीं पकड़ी बुलडोजर और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वीडियोग्राफी कराकर एसडीएम खेरागढ़ और खनन इंस्पेक्टर को सूचना दी गई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।