फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
फोटो। बरीपुरा में मारपीट में घायल दोनों पक्षों की महिलाएं सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

रेखा निवासी बरीपुरा अपनी ननद नीतू निवासी पिढौहरा के साथ भागवत कथा में जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अनपल निवासी बरीपुरा से किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रेखा, नीतू और दूसरे पक्ष से अनपल घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

फोटो। बरीपुरा में मारपीट में घायल दोनों पक्षों की महिलाएं सीएचसी में भर्ती

फोटो। बरीपुरा में मारपीट में घायल दोनों पक्षों की महिलाएं सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें