सैंया मुख्य बाजार में परचून की दुकान की चोरों द्वारा काटी गई दीवार
सैंया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा सैंया स्थित मुख्य बाजार में चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया l चोरों ने दीवार को पीछे से तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस गश्त की वजह से यह नाकाम साबित हुआ।
घटना शनिवार रात्रि की है l सैंया कस्बा बाजार में मुकेश गर्ग की परचून की बड़ी दुकान है l दुकान में चोरों ने दीवार में सेंध लगाई गई ही थी कि कस्बे में लगातार गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने लगा। इस वजह से चोर चोरी नहीं कर सके। वहीं, दुकान की दीवार के पीछे पटिया लगी होने के कारण तोड़ने में समय भी लग गया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। बता दें कि दो दिन पूर्व रात्रि में सैंया कस्बा मार्केट से एक दुकान पर लगी सोलर प्लेट को ग्रांडर की सहायता से काटकर चोर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित मनोज निवासी कस्बा सैंया ने थाने पर घटना की लिखित शिकायत की थी l थानाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, मामले की जांच की जा रही है l गश्त और भी बढ़ाया जाएगा।