जगनेर। कस्बा स्थित सीएचसी नौनी, सरेंधी और बसई जगनेर सीएचसी केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम और आंखों के मरीजों ने परामर्श लिया। नाैनी में 33, सरेंधी में 28 और बसई जगनेर में 23 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। सीएचसी अधीक्षक यादवेंद्र सिंह ने कहा सीएम जन आरोग्य मेले से ग्रामीण क्षेत्रों को काफी लाभ मिल रहा है।