फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सीओ ने एडीएम के चालक को मारा थप्पड़, हंगामा होने पर गले लगाकर मांगी माफी

Sat, 20 Nov 2021 07:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज तहसील में सीओ ने एडीएम के चालक को थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा हो गया। एसएसपी की मौजूदगी में सीओ ने चालक से माफी मांगी तब मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
तहसील परिसर में पुलिस और प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की तहसील सिरसागंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई बहस के दौरान सीओ सिरसागंज ने एडीएम के चालक से अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। जानकारी पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध में सिरसागंज सहित पांचों तहसीलों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, लेखपाल और अमीन संघ ने विरोध करते हुए नारेबाजी की। मामला बढ़ता देखकर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने हस्तक्षेप कर सीओ से माफी मंगवाने के साथ ही मामले को रफा-दफा कराया। 

विज्ञापन


सिरसागंज तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाना था। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी एवं एडीएम (प्रभारी जिलाधिकारी) अभिषेक कुमार सिंह सिरसागंज तहसील पहुंच गए थे। इसके बाद सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार तहसील पहुंचे। यहां सीओ के गनर का गाड़ी खड़ी करने को लेकर एडीएम के चालक हरिबाबू से विवाद हो गया। विवाद के दौरान सीओ पहुंच गए। 

यह लगाया आरोप 
हरिबाबू का आरोप है कि सीओ ने गालीगलौज करते हुए गाड़ी से खींचकर थप्पड़ मार दिया। मामले की जानकारी पर तहसील में मौजूद अन्य चालकों के साथ स्टाफ ने सीओ के रवैये का विरोध शुरू कर दिया। जानकारी पर तहसील के वकील, लेखपाल और अमीनों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी लगने पर जिले की पांचों तहसीलों में कर्मचारियों का कामकाज ठप कर दिया। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दौजीराम, प्रमोद शाक्य, सुधाकर शर्मा, संजय कुमार, सुरेशचंद्र, लेखपाल संघ के जितेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, विवेक यादव, अमीन संघ के रामौतार सिंह,चालक संघ के चोब सिंह वर्मा, सुरेशचंद्र यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। 

सीओ के अभद्र व्यवहार के खिलाफ तहसील में नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की। बंद कमरे में बैठकर मामले को निपटाने की बात कही तो कर्मचारी संगठन के नेताओं ने सार्वजनिक स्थल पर माफी मांगने पर राजीनामा किए जाने की बात कही। 

गले लगाकर मांगी माफी
इस पर एसएसपी अशोक कुमार और एडीएम अभिषेक कुमार सिंह की मौजूदगी में सीओ कमलेश कुमार ने एडीएम के चालक हरिबाबू को गले लगाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। सीओ के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि हमें अपने साथ रहने वाले कर्मचारियों को अपना साथी समझते हुए कार्य करना चाहिए। 
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी की गाड़ी खड़ी करवाने के लिए एडीएम के चालक से गाड़ी हटाने को कहा था। मैने कोई थप्पड़ नहीं मारा। हल्का विवाद हो गया था। बाद में दोनों के बीच समझौता होने के साथ मामला निपट गया। 

चालक हरिबाबू ने बताया कि सिरसागंज तहसील में पहले पहुंच जाने के कारण एडीएम की गाड़ी खड़ी थी। सीओ के गनर ने गाड़ी हटाने को लेकर मुझसे अभद्रता की। बाद में सीओ सिरसागंज ने गालीगलौज करते हुए थप्पड़ मारा था। कर्मचारियों के विरोध के बाद उनके माफी मांगने के बाद मामला निपट गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें