फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण में थाना सहावर प्रदेश का नंबर 1

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शिकायतों के निस्तारण में कासगंज जिले का सहावर थाना उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर आया है। पिछले महीने हुई ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण का परिणाम शासन स्तर से जारी की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर होने वाली शिकायतों के निस्तारण की हर महीने समीक्षा होती है। इस समीक्षा में विभागवार तय किया जाता है कि किस विभाग ने कितनी समस्याओं का निस्तारण किया। जून महीने में सहावर थानें की 77 शिकायतों की समीक्षा का परिणाम आया है।
इसमें पाया गया कि थाना पुलिस ने शत प्रतिशत शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया। प्रदेशभर के 1495 थानों में सहावर के प्रथम आने पर उच्चाधिकारियों ने भी सहावर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 77 शिकायतें मिलीं थी जून महीने में।
- 100 फीसद शिकायतों का सहावर थाने ने किया निस्तारण।
- 10 सामान्य और एक महिला थाना है कासगंज जिले मेें।
- थाना सहावर पुलिस ने जून माह में सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से स्पष्ट निस्तारण किया। इसी के चलते प्रदेश की रेटिंग में अव्वल रहा है। -सुशील घुले, एसपी, कासगंज
शिकायतों का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि इसी तरह प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण करते रहें।- गनेश चौहान, थाना प्रभारी, सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें