फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन राहत के बाद गर्मी ने फिर की आफत

विज्ञापन
23एमएनपी-14-शहर में गर्मी के कारण सड़क पर मुंह ढ़ककर चलतीं महिलाएं। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मानसून की मेहरबानी के चलते दो दिनों की राहत के बाद बृहस्पतिवार को फिर गर्मी से लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। उमस ने लोगों को सताया।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को बारिश के चलते मौसम बदल गया था। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को उमस से छुटकारा मिल गया था। आगे भी बादलों को देखकर लोगों को राहत की उम्मीद थी। बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही धूप खिली तो तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के चलते लोग घर से बाहर निकलने से बचते रहे। दिन भर गर्मी से जूझने के बाद शाम को भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बाजार में भी रही भीड़
बृहस्पतिवार को बाजारों में भीड़ रही। गर्मी होने के बावजूद लोग दुकानों के बाहर सामान लेने के लिए लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें