फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस को देखकर रुक गया घोड़ा, बिना मास्क सवारी कर रहे युवक का कटा चालान

Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
चालान की प्रति दिखाता घुड़सवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रसार थम नहीं रहा है। रोजाना 200 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोविड नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। इस बीच एक अजब-गजब मामला सामने आया है। सोमवार को थाना लोहामंडी क्षेत्र के नौबस्ता चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी घोड़े पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने घोड़े को भगाने का प्रयास किया, लेकिन घोड़ा भागने की बजाय रुक गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसका चालान कर दिया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
बिना मास्क के घुड़सवार युवक - फोटो : अमर उजाला
लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सामान्य आवाजाही पर पाबंदी है। इसका पालन कराने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। सोमवार को लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक घुड़सवार को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने काटा घुड़सवार का चालान - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक घुड़सवार युवक नाम का छोटू है। वह थाना शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है। छोटू ने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घोड़ा आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर उसका चालान कर दिया गया। 

4 of 5
चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रविवार को भी शहर और देहात में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के निकले 1695 लोगों का पुलिस ने चालान किया। हरीपर्वत इलाके में एसएसपी मुनिराज जी ने पैदल गश्त की। शाम तक शहर में 925 लोगों का चालान करके 1,40,800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने 770 लोगों का चालान करके 2,35,400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रावतपाड़ा में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में 30 अप्रैल रात से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हैं। प्रशासन पाबंदियों में फिलहाल कोई ढील देने का जोखिम नहीं उठाना चाहता। अब 17 मई तक दूध, दवाई व राशन दुकानों के अलावा सभी बाजार बंद रहेंगे। आकस्मिक सेवाओं के लिए छूट है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवतियों व बच्चों के घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें