फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: वायरस की चपेट में 'खाकी', दरोगा और सिपाही संक्रमित, थाने में हड़कंप

Fri, 07 Aug 2020 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। प्रशासन के बाद अब पुलिस महकमे के लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार की सुबह थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी चौकी पर तैनात एक दरोगा और सिपाही में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


इससे जगदीशपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग ने बिचपुरी चौकी के पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया  है। थाना प्रभारी निरीक्षक भी होम क्वारंटाइन हो गए। दारोगा और सिपाही के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। 


इससे पूर्व एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मंडलायुक्त (कमिश्नर) की मां, उनका एक चालक, दो सुरक्षा गार्ड और दफ्तर के लिपिक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी सहित 38 नए कोरोना मरीज मिले। 
विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में गुरुवार रात तक 2001 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1606 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 101 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अभी 294 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 131 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को यहां मिले मरीज

गुरुवार को शमसाबाद के गांव गढ़ी जहान सिंह के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। महिलाएं 51, 46, 40 वर्ष की हैं। 66 वर्ष का पुरुष और 26 वर्ष का युवक भी संक्रमित है। कमला नगर के ए-ब्लाक निवासी 62 वर्ष के डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

मोती कटरा के 64 वर्ष के पुरुष, सरस्वती नगर बोदला के 30 वर्ष के पुरुष, अयोध्या पुरम देवरी रोड के 24 वर्ष के युवक, सरस्वती कुंज के 32 वर्ष के पुरुष, छीपीटोला के 36 वर्ष के पुरुष, हरीश नगर सिकंदरा के 57 वर्ष के पुरुष, अकोला के 30 वर्ष के पुरुष, निखिल एन्क्लेव शास्त्रीपुरम के 50 वर्ष के पुरुष, आवास विकास व लवकुश विहार सिकंदरा के 32 वर्ष के पुरुष, ककुआ ग्वालियर रोड के 60 वर्ष के पुरुष, सूर्यलोक कॉलोनी केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड के 44 वर्ष के पुरुष, एसएन में भर्ती 14 वर्ष के बालक, देव नगर के 21 वर्ष के युवक, लोहामंडी निवासी 48 वर्ष के पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा सदर में 32 वर्ष के पुरुष, ट्रांस यमुना कॉलोनी की 45 वर्ष की महिला, भगवान कॉलोनी के 60 के पुरुष, 40 और 38 वर्ष की महिलाओं व न्यू शाहगंज की 60 वर्ष की महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें