फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: भाजपा सांसद की पत्नी सहित 38 नए संक्रमित, आंकड़ा 2000 के पार

Fri, 07 Aug 2020 09:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गुरुवार को जहां 38 नए कोरोना मरीज मिले, वहीं राजीव नगर निवासी 70 वर्षीय हृदय रोगी की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच का नूमना लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल सहित 38 नए कोरोना संक्रमित मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 2001 हो गया है। राजीव नगर निवासी 70 वर्षीय हृदय रोगी की संक्रमित होने के बाद गुरुवार को मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 101 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हृदय रोगी को पॉजिटिव होने के बाद सांस लेने में तकलीफ थी। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 38 नए केस मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 2001 हो गई है। इनके अलावा 32 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 1606 मरीज ठीक हो चुके हैं। 294 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 131 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। गुरुवार तक जिले में 61085 मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


11 नए कंटेनमेंट जोन और बढ़े


संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ बृहस्पतिवार को 11 नए कंटेंनमेंट जोन और बढ़ गए। अब एक्टिव जोन की संख्या 96 से बढ़कर 107 हो गई है। 250 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। अब तक कुल 357 कंटेनमेंट जोन आगरा में बन चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपाइयों की कोरोना जांच होगी

सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल के संक्रमित पाए जाने के बाद उन भाजपाइयों में हड़कंप मचा है जो पिछले तीन-चार दिनों में सांसद के संपर्क में रहे हैं। इनकी संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इनकी सूची तैयार कर रहा है। जिनमें लक्षण आएंगे, उनकी जांच होगी।

सांसद एसपी सिंह बघेल और मधु बघेल सामाजिक  कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। मधु बघेल कई संगठनों से जुड़ी हैं। सांसद आवास पर भी रोज 200 से 400 लोग पहुंच रहे थे। भाजपा में इससे पहले दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय और उनका परिवार संक्रमित पाया जा चुका है। दो दिन पहले राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की पुत्रवधू संक्रमित मिली थीं।

बुखार आने पर कराई जांच

सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि पत्नी को बुखार आने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई। साथ ही बेटे पार्थ का भी सैंपल दिलवा दिया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सांसद ने बताया कि पत्नी की रिपोर्ट आने पर उन्होंने अपना सैंपल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें