पुलिस की पूछताछ में परिजन ने बताया कि मनु मोतीगंज में कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दाल-चावल का व्यापार करते थे। पिता भगवान दास अग्रवाल-भाई विष्णु अग्रवाल दूसरे घर में बल्केश्वर चौराहे के पास रहते हैं। काफी समय से मनु बीमार थे। इससे अवसाद में थे। कुछ दिन से दवाई भी नहीं खा रहे थे। उनके एक हाथ में चाकू लगा हुआ था।
परिजन ने बताया कि मनु रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह दस बजे दुकान पर गए थे। शाम को छह बजे दुकान से निकले। इसके बाद नहीं आए। उनकी शादी को 14 साल हुए थे। पत्नी प्रीति अग्रवाल पति की मौत की खबर से बेसुध हो गईं। व्यापारी के दो बेटी और एक बेटा हैं। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए।
कार में शव मिला है। मृतक के हाथ में चाकू लगा था। परिजन ने अवसाद में होने की बात की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्वयं ही घटना करना प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -केशव चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त