फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पकड़ा गया फर्जी IAS अफसर, रोचक है पकड़े जाने के पीछे की कहानी

Mon, 04 Jun 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में न्यू आगरा पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया है। वह गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मंगनी की रस्म के लिए वह परिवार समेत आया है। 
विज्ञापन


रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी और लड़की के पिता को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिता और भाइयों को भी पकड़ लिया है। 

पुलिस आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है वह आईएस की परीक्षा भी दे चुका है। उसने फेसबुक पर कई बड़े लोगों के साथ फोटो शेयर की हुई है। 
विज्ञापन

फर्जी आईएस की कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दयालबाग में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए shaadi.com पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है। 
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले मंजीत राज ने वेबसाइट के जरिए उनसे संपर्क किया। खुद को आईएएस अफसर बताया और कहा कि पांडुचेरी में ओएसडी के रूप में तैनात है। 

शादी के लिए उसने 4 करोड़ रुपये की पेशकश रीख थी। हालांकि बात एक करोड़ रुपये में तय हुई। 15 दिन पहले ही रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी ने 4.5 लाख रुपये देकर रिश्ता तय किया। 

रविवार को मंजीत अपने परिवार के साथ मंगनी की रस्म अदा करने के लिए पहुंचा था। रिटायर्ड अफसर को शक हो गया था इसलिए उन्होंने शिकायत पुलिस से की। उसके पहु्ंचते ही पुलिस भी पहुंच गई और उसको गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

मंजीत के फेसबुक अकाउंट को पुलिस ने खंगाला तो उसकी प्रोफाइल पर पार्लियामेंट के सेंट्रल हाल लेकर कई जगहों की तस्वीर मिली है। 

इतना ही नहीं कई बड़े लोगों के साथ भी फोटो खिंचवाकर शेयर की है। पुलिस उससे सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। उसने आईएएस की परीक्षा दी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें