उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अपहरण का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मायके से पत्नी के न आने से बौखलाए युवक ने अपने साले का अपहरण कर लिया।
इसकी रिपोर्ट अपहृत युवक के भाई ने थाना बागवाला में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर अपहृत का पता लगा रही है। घटना के बाद पीड़ित के परिवार वाले चिंतित और परेशान हैं।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बरथरी का रहने वाला देवेंद्र दवा लेने के लिए शनिवार को कस्बा करतला गया था। उसी समय फिरोजाबाद के रसूलपुर का रहने वाला उसका बहनोई सौरभ सहित दो लोग उसको अगवा कर ले गए।