फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नाम से व्हाट्सएप पर किया 'वायरस' वाला पोस्ट, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Nov 2019 04:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अयोध्या मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। लोगों के बीच जाकर अफवाह न फैलाने और अफवाह से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे। कासगंज में अफवाह फैलाने वाला संदेश पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सैलई पुलिस चौकी के व्हाट्स एप ग्रुप पर ही एक युवक ने भ्रामक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट में लिखा था कि आपके घर पर कभी भी मेडिकल स्टूडेंट के तौर पर आतंकवादी संगठन के लोग आ सकते हैं। फ्री में शुगर चेकिंग के नाम पर वे इंजेक्शन से रक्त का सैंपल लेंगे, लेकिन उनके इंजेक्शन में एड्स का वायरस है। 

ये भी पढ़ें- खाकी का एक रूप यह भी: पुलिस अफसरों ने खून देकर बचाई घायल युवक की जान
विज्ञापन


इस संदेश को यूपी पुलिस के नाम से पोस्ट कर दिया गया। सैलई चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सोहनपाल वर्मा खुद इस ग्रुप के एडमिन है। उन्होंने तत्काल ही इस पोस्ट करने वाले युवक लालू उर्फ लालाराम पुत्र चूरामल निवासी ग्राम सैलई, कासगंज के खिलाफ अफवाह फैलाने वाले, भड़काऊ पोस्ट करने का मामला आईटी एक्ट की धारा में दर्ज कराया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सिटी आईपी सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोग पुलिस के रडार पर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से या अन्य किसी माध्यम से कोई भी अफवाह फैलाता है तो ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें