फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने दो युवकों को आरोपित कर नामजद किया। दर्ज मामले को संज्ञान में लेकर सीओ नगर ने थाना प्रभारी को टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी के बरामदगी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से 22 दिसंबर को एक किशोरी घर से खेत गई थी। उसके बाद उसका पता नहीं चला। काफी तलाश करने पर परिजनों को पता चला कि गांव निवासी ताराचंद्र और राजकुमार उसे अगवा करके साथ ले गए हैं। इस पर किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दूसरी तरफ सीओ सिटी अजीत चौहान ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि को टीम बनाकर किशोरी की बरामदगी का आदेश दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें