फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के जैतपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो ने खुद ही डाल दिए हथियार

Mon, 03 Apr 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। एक बदमाश को गोली लगी, तो उसके साथियों ने खुद ही हथियार डाल दिए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जैतपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दो अन्य बदमाशों ने पुलिस को देखकर हथियार डाल दिए। 

विज्ञापन


जैतपुर थाने में वांछित तीन बदमाशों की लोकेशन पुलिस को मुखबिर से मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। ये देख पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबिक उसके दो अन्य साथियों ने हथियार डाल दिए। पुलिस ने तीनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Corona In Agra: अब 14 वर्ष की किशोरी में मिला कोरोना, 11 हुई मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें