फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Police Encounter: हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़, चेन लुटेरा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Sat, 23 Sep 2023 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 दो दिन पहले एक्टिवा से जा रही महिला से चेन लूटने वाले लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल लाया गया।
 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  थाना हरीपर्वत पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथी के साथ दो दिन पहले एक्टिवा से जा रही महिला से चेन लूट की थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पालीवाल पार्क में घेराबंदी करने पर बदमाश ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा भाग निकला। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला से लूटी थी चेन
चेन लूट की घटना 20 सितंबर को पालीवाल पार्क में हुई थी। महिला अपनी बच्ची को स्कूल से लेकर स्कूटी से घर जा रहीं थीं। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाश चेन लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। इसके बाद पुलिस को सुराग मिला।

मुखबिर से मिली थी सूचना
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शुक्रवार रात को 12:30 बजे सूचना मिली थी कि चेन लूट करने वाले बदमाश निकाल कर जा रहे हैं। इस पर थाना हरी पर्वत क्षेत्र में चेकिंग की गई। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए। पुलिस के घेराबंदी करने पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मोदी निवासी नगला महल खिन्नी, ताजगंज है। उसका साथी पार्क की घनी झाडियों एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई चेन, एक तमंचा, अपाचे बाइक, घटना के समय पहने हुए दो हेलमेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें