फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लुटेरों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, अब पीड़ित को ही  कर रही परेशान; चार दिन बाद भी खाली हाथ

Mon, 29 Dec 2025 09:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कारोबारी से चांदी का स्क्रैप लूटने के मामले में पुलिस अभी तक लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे ही परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दाैला के नुनिहाई रोड पर कारोबारी से चांदी का स्क्रैप लूटने के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि पुलिस उन्हें ही परेशान कर रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन


कारोबारी का आरोप है कि बार-बार उनसे ही पूछा जा रहा है कि किसी को पहचानते हो या नहीं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए भी पुलिस घुमा रही है। घटना बृहस्पतिवार रात को हुई थी। छत्ता क्षेत्र निवासी मोहसिन चांदी का स्क्रैप ढलाई कारखाने से लेकर आ रहे थे। नुनिहाई रोड पर दो बाइक पर आए चार-पांच बदमाशों ने वारदात की थी।

पीड़ित का कहना है कि पुलिस घटना को संदिग्ध बताकर कई बार पूछताछ कर चुकी है। कारखाने के कारीगरों को ही बुलाया जा रहा है। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के अदनान कुरैशी ने बताया कि इस मामले में वो सोमवार को पुलिस आयुक्त से मिलने जाएंगे। वहीं डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एनआरआई से लूट करने वाले भी नहीं आए हाथ
मूलरूप से हाथरस की रहने वाली कुमारी वर्मन अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। वह बेटी के साथ अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने भारत आई थीं। 4 दिसंबर को वापस जा रही थीं। ट्रांस यमुना इलाके में झरना नाला पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कार पंक्चर की बात कहकर रुकवाया। बहाने से कार का दरवाजा खोलकर बैग लूट ले गए थे। पर्स में कुमारी वर्मन का पासपोर्ट और मोबाइल था। 26 दिसंबर को वो वापस चली गईं। मगर घटना का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें