आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में अधिक शराब का सेवन करने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार गांव गढ़ी किशन निवासी अशोक (50) पुत्र फूल सिंह तीन दिनों से लगातार खाली पेट शराब का सेवन कर रहा था। 25 दिसंबर को उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
परिजन उसे इलाज के लिए आगरा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।