फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमांपुर की लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई 50 हजार की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक लुटेरे को पुलिस ने बाइक, तमंचा और 20 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस घटना का एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने इस खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व कस्बे के शास्त्री नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल पांडे से लूट की घटना हुई थी। वह आर्यवर्त बैंक शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर लाए थे। बाइक सवार लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने सीओ शैलेंद्र परिहार के नेतृत्व में टीम गठित की थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक लुटेरे की पहचान सनी उर्फ भोला पुत्र वेद प्रकाश निवासी नगला गढ़ी के रूप में की।
उसके दूसरे साथी की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने सनी लुटेरे सनी को शेरपुरा तिराहा कालीनदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक पल्सर बाइक जो लूट के दौरान प्रयोग की गई वह बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी सनी के पास से 20 हजार रुपये की नकदी व एक तमंचा भी बरामद किया है। बताया गया कि लुटेरे सनी पिछले वर्ष 13 नवंबर को पेट्रोल पंप के कर्मी से भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुका था। इसमें वह वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया। लुटेरा पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और उसके दूसरे साथी लुटेेरे की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें