फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: दूल्हे को मंडप से उठाकर ले गई पुलिस, बराती रह गए हैरान, जानिए पूरा मामला

Mon, 19 Jul 2021 08:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

लखनऊ की रहने वाली महिला ने युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस दूल्हा बने युवक को मंडप से थाने ले आई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के गांव ज्योंती खुड़िया में रविवार रात बरात आई थी। शादी की रस्म चल रही थी और पुलिस पहुंच गई। पुलिस दूल्हे को मंडप से उठाकर थाने ले आई। मामले में एक महिला ने युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उधर, दुल्हन पक्ष की ओर से भी शादी करने से मना कर दिया गया। 

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के गांव गागनी निवासी अनुज कुमार वर्तमान में सैनिक बिहार कॉलोनी लखनऊ में रहता है। वह भोजपुरी फिल्मों में काम करता है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के कस्बा ज्योंती खुड़िया निवासी युवती के साथ तय हुई थी। रविवार को अनुज बरात लेकर आया था। शादी की रस्में चल रहीं थीं। अनुज मंडप पर पहुंचा ही था कि तभी औंछा पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई। 

परिजनों के पूछताछ करने पर पुलिस ने बताया कि युवक दूसरी शादी कर रहा है। एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की है। शिकायत करने वाली महिला रामा देवी लखनऊ की रहने वाली है और अनुज से उम्र में दोगुनी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दूल्हे और महिला से पूछताछ कर रही थी। उधर, दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अनुज भोजपुरी फिल्म बनाने वाली टीम में काम करता है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष उसकी मुलाकात लखनऊ के एक अस्पताल में नर्स रामा देवी से हुई थी। इस दौरान रामा ने एक 27 वर्षीय युवक अमन भास्कर को मिलाया। उसे अपना भाई बताते हुए फिल्म में काम दिलाने के लिए कहा। 

अनुज ने उसे पवनपुत्र नाम की एक फिल्म में काम दिला दिया। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद अनुज चला आया। इस बीच अनुज को यह भी पता चला कि रामा देवी जिसे भाई बता रही है, वह उनका बेटा है। रामा देवी अनुज से शादी करने की बात कह रही है लेकिन अनुज ने इनकार कर दिया था। 

सीओ कुरावली विजय पाल ने बताया कि महिला ने पति द्वारा दूसरी शादी करने की शिकायत की थी। पुलिस युवक को ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें