दो नेताओं को पुलिस ने उठाया, चार नजरबंद
पुलिस ने सोमवार को दो हिंदूवादी नेताओं का थाने में बैठा लिया। चार घरों में नजरबंद हैं। गोवर्धन के एसएचओ नितिन कसाना ने बताया कि महाकाल सेना के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सीताराम को पुलिस ने उनके आन्यौर स्थित आवास से पकड़ा है। थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि बजरंग सेना के पदाधिकारी नरेश सिंह को उनके आवास श्रीजी पुरम से लाया गया है।
दोनों थाना प्रभारियों को आगे की कार्रवाई के लिए अफसरों के आदेश का इंतजार है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा रविवार रात से और तीन अन्य घरों में नजरबंद हैं। इधर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। मंगलवार सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है।