फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने किया नजरबंद

Wed, 12 Sep 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
होटल में नजरबंद कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आगरा के खंदौली में सवर्णों की पंचायत का एलान करने आए कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने होटल में नजर बंद कर दिया है। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होने दी है। 
विज्ञापन


एएसपी अभिषेक ने देवकी नंदन ठाकुर होटल टेम्पटेशन में नजरबंद किया। वो काफी देर तक पुलिस के साथ होटल के अंदर रहे। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में पुलिस लाइन ले जाया गया है। 

  
खंदौली के सेमरा गांव में महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों में नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद अब मंगलवार को कस्बे में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की सभा होनी थी। इसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले देवकी नंदन ठाकुर की सभा को लेकर आयोजकों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और सोशल मीडिया द्वारा प्रचार शुरू कर दिया था। सोमवार को अखबारों में सभा की जानकारी प्रकाशित होने के बाद प्रशासन मे हड़कंप मच गया। 

अधिकारियों ने सभा आयोजकों के घरों पर धारा 144 का नोटिस चस्पा कर दिया। आयोजकों को बिना अनुमति सभा नहीं करने की चेतावनी दी। सुबह से ही एसपीआरए अखिलेश नारायन और सीओ एत्मादपुर ने पीएसी के साथ खंदौली में डेरा डाल दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें