एटा पुल हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में सोमवार को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जांच को जा रहे पूर्व नेता कांग्रेस विधान परिषद प्रदीप माथुर सहित कई कांग्रेसियों को मथुरा की थाना सदर पुलिस ने हिरासत ले लिया। पुलिस के इस कदम को कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार की तानाशाही बताया। पुलिस ने बाद में सभी को बिना कार्रवाई के पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आठ सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसमें प्रदीप माथुर को इसका प्रतिनिधित्व करना था। सोमवार को पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, मोहन सिंह, मथुरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन व महेश रावत निजी वाहन से एटा जा रहे थे।
कांग्रेस नेता ने यह कहा
सूचना मिलने पर टैंक चौराहे पर सदर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। प्रदीप माथुर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बंद किया है। हम भाजपा सरकार द्वारा पुल निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने जा रहे थे।