पुलिस टीमों ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़़ा था। इनमें शिवम बघेल, प्रियांशु यादव और मनोज चौधरी को जेल भेजा गया था। पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि चौथा आरोपी भी रेकी करने और बाइक के आसपास घूमता दिखा था। यह आरोपी करवना, ताजगंज निवासी पुष्पेंद्र था। पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा सकी है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है आरोपी की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी है। जल्द ही इनाम घोषित होगा।
ये भी पढ़ें - UP Weather: यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला
कारगिल हत्याकांड का आरोपी भी दूर
सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर 2 मई को दिनदहाड़े सराफ योगेश चौधरी की हत्या कर दी गई थी। लूट भी हुई थी। फरार बदमाश अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि दूसरे को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बाद में आरोपी अमन के पिता को भी जेल भेजा गया था, लेकिन तीसरा आरोपी मघटई का फारुख आज तक फरार है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
ये भी पढ़ें - मिर्जापुर की युवती का दर्द: शादी नहीं सौदा हुआ...रेलवे स्टेशन पर ऐसे हाल में मिला, सच्चाई सुन पुलिस भी हैरान