फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  इंडियन बैंक के पांच अधिकारी धोखाधड़ी में फंसे, एससी-एसटी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा; जानें पूरा मामला

Sat, 14 Jun 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एससी-एसटी आयोग के आदेश पर इंडियन बैंक के पांच अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  निलंबित मुख्य प्रबंधक की पत्नी ने आरोप लगाए हैं।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंडियन बैंक के पांच अधिकारियों के विरुद्ध जगदीशपुरा थाने में जांच के बाद धोखाधड़ी, मानहानि, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नामजद अफसर नोएडा, लखनऊ और चंडीगढ़ में तैनात हैं। एससी-एसटी आयोग के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि नीलगिरी एन्क्लेव, अलबतिया रोड निवासी प्रीति सिंह ने एससी-एसटी आयोग में शिकायत की थी। एफआईआर में इंडियन बैंक के विकाय आर्य, देशबंधु गुप्ता, अर्चित गुप्ता, हर्षा साहू व विशेष कुमार श्रीवास्तव को नामजद किया गया है।

ये भी पढ़ें -  Ahmedabad Plane Crash: पत्नी के जन्मदिन पर जा रहे थे लंदन...भयानक प्लेन क्रैश और आखिरी सफर, DNA से होगी पहचान
विज्ञापन



 

प्रीति के पति विक्रांत सिंह नोएडा में इंडियन बैंक में मुख्य प्रबंधक रहे हैं। उनके खिलाफ बैंक अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के मामले में निलंबन की कार्रवाई की। चार्जशीट को आधार बनाकर पत्नी ने शिकायत की। प्रीति सिंह ने आरोप लगाया कि पति पर लगे आरोपों को फर्जी तरीके से साबित करने के लिए अनधिकृत रूप से उनके व उनकी पुत्रियों के खाते की जानकारी निकाली गई।

ये भी पढ़ें -  UP Weather:  यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला
 
विज्ञापन

इस संबंध में केनरा व भारतीय स्टेट बैंक से कोई पत्राचार नहीं किया गया था। आरोप है कि उनके व उनकी नाबालिग पुत्रियों के बैंक खातों की डिटेल भी फर्जी तैयार की गई। उनकी सामाजिक छवि खराब करने के हर संभव प्रयास किए गए। एसीपी ने बताया कि इंडियन बैंक के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप हैं। एससी-एसटी एक्ट भी लगाया है। महिला की ओर से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। आयोग तक मामला पहुंच गया था। विधिक राय के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें