फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला कानपुर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही, अस्पताल में मौत

Fri, 31 Dec 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कानपुर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। वह सड़क किनारे घायल अवस्था मिला था। पुलिस सड़क हादसे में मौत होना बता रही है। 
विज्ञापन
सिपाही की जेब से मिला पहचानपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बाह मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक सिपाही घायल अवस्था में मिला। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। पुलिस घायल सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही की जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान इटावा के लखनपुर गांव निवासी सुभाष भदौरिया के रूप में हुई। वह ट्रैफिक पुलिस कानपुर में तैनात था। बताया जा रहा है कि सिपाही की मौत सड़क हादसे में हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ है, इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इटावा के लखनपुर गांव निवासी सिपाही सुभाष भदौरिया का परिवार आगरा में रहता है। भदौरिया शुक्रवार की सुबह इटावा से आगरा आ रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-बाह मार्ग पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद जब फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सिपाही घायल अवस्था में मिले। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। सिपाही के मौत की सूचना उनके परिवार को दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें