आगरा के एमजी रोड पर गुरुवार को पड़ोस की महिला को बाइक चलाना सिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। हरीपर्वत चौराहे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने किसी तरह ब्रेक लगाए। उनकी हरकत को देखकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए। बाइक के कागजात, लाइसेंस और हेलमेट नहीं होने पर 3500 रुपये का चालान काट दिया।
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए जिला अस्पताल दवा लेने गई थी। अपने पड़ोसी युवक को साथ ले आई। वो रिश्ते में उसका भाई लगता है। दोनों बाइक से जिला अस्पताल आए थे।