फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने जुआरियों को पकड़कर छोड़ा...लूट ली दांव पर लगाई गई रकम, चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित

Sun, 27 Oct 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना में पुलिस ने जुआ लूट लिया। इस मामले में चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 
 
विज्ञापन
up police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों में सुधार की कोशिशें काम नहीं आ रही हैं। शनिवार सुबह सभी थानों में कामकाज में शुचिता बरतने की शपथ दिलाई गई थी। रात में पुलिस ने ट्रांस यमुना फेज-1 में घर में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मार। चार जुआरियों को पुलिस चौकी ले जाने के बाद छोड़ दिया। आरोप है कि फड़ की रकम भी हड़प ली। डीसीपी सिटी ने चौकी प्रभारी व दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना फेज-1 की है घटना
ट्रांस यमुना फेज-1 में अमित का मकान है। उसने हाल ही में कॉलोनी में अपना एक मकान बेचा है। अच्छी रकम मिली है। आसपास के लोगों ने शाम को पुलिस को इस घर में जुआ होने की सूचना दी। बताया गया कि फड़ पर ही लाखों रुपये मिल जाएंगे। दो सिपाहियों ने घर में दबिश देकर चार युवकों को मौके से पकड़ा। उन्हें पकड़कर चौकी ले गए। कुछ देर बाद चारों युवक पुलिस चौकी से घर लौट आए।

ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



लूट ली दांव पर लगाई रकम
एक चर्चित व्यक्ति ने मध्यस्थता कराई। आरोपियों ने अपने परिचित को बताया कि पुलिस ने फड़ पर मिली रकम लूट ली। इसके बाद छोड़ने के लिए चौकी पर भी पैसा वसूला गया। जेल जाने के डर से सभी ने रकम जुटाकर दे दी। कुछ ही घंटे बाद जुआ के फड़ को लूटने की सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना योगेश, उप निरीक्षक आशीष पुंडीर, कांस्टेबल विशाल राठी, कपिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -   UP: आगरा में जुटेंगे देश-दुनिया के आठ हजार सर्जन, इस तारीख से शुरू होगा चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें