पुलिस ने तस्करी को ले जाई जा रही करीब तीस लाख रुपये शराब बरामद की है। शराब की सप्लाई एटा और बिहार के पटना में की जानी थी। नामी कंपनी की शराब के साथ पांच लोग और दो ट्रक भी पकड़े हैं।
पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया है कि हरियाणा से तस्करी को ले जाई जा रही तस्करी की शराब को थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुभाष चंद्र ने स्वांट टीम के सहयोग से जीटी रोड स्थित ओवर ब्रिज से एक ट्रक पकड़ा है।
इसमें 470 पेटी शराब व्हिस्की लकड़ी के बॉक्स में छुपाकर ले जा रहे थे। इसकी कीगत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी किशन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र जगराम निवासी बैरान थाना दहल जिला भिवानी हरियाणा और रामचंद्र पुत्र चंदगीराम निवासी साहबान लोहारू थाना दहल भिवानी हरियाणा को भी हिरासत में लिया गया है।