फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट के मामले में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। अरम सराय के पास कबाड़ लदा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ लुटेरे भी गिरफ्तार कर लिए हैं। उनके कब्जे से माल भी बरामद हुआ है। लेकिन पुलिस अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव अरमसराय के पास 24 जनवरी की रात कबाड़ लेकर जा रहे एक ट्रक को लूट लिया। चालक पंजाब के थाना सरहिंद क्षेत्र के फतेहगढ़ साहिब निवासी कुलवंत सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह कानपुर से कबाड़ लेकर पंजाब जा रहा था।
तभी गांव अरम सराय के पास डीसीएम सवार बदमाशों ने रोकने के बाद उसकी पिटाई की। उसे हाथ पैर बंाधकर खेत में फेंक गए थे। ट्रक लूट की इस वारदात के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने कुछ लुटेरे माल सहित गिरफ्तार किए हैं। हालांकि पुलिस अभी खुलासे के संबंध में कुछ भी जानकारी देने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें