फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जीनखाना में चार घरों में मिले नकली मोबिल ऑयल के गोदाम, 24 लोगों के वारंट जारी

Sat, 03 Oct 2020 03:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नकली मोबिल आयल के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में नकली मोबिल ऑयल के कारखानों के बाद पुलिस को गुरुवार की रात जीनखाना में चार घरों में गोदाम मिले। यहां नकली मोबिल ऑयल का जखीरा जमा था। ये गोदाम उन लोगों के ही हैं जो कारखाने चलाने के मामले में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने गोदामों को सील कर आरोपियों पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने 24 आरोपियों के वारंट जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि पूर्व के मुकदमों में वांछित जीनखाना निवासी बतिया उर्फ कय्यूम, नदीम उर्फ सूसुफ, रहीश, हकीमा गली निवासी हाजी मेनाज और सारिक की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार की रात को दबिश दी थी। पुलिस टीम को आरोपी घरों में नहीं मिले। बतिया, नदीम, हाजी मेनाज और सारिक के गोदाम मिल गए। इनमें लाखों रुपये का नकली मोबिल ऑयल रखा हुआ था।


संबंधित खबर- काले कारोबार की 'डी कंपनी'...पूर्वांचल तक फैला है जाल, अमर उजाला पड़ताल में सामने आया सच
विज्ञापन


थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने अपनी तरफ से मुकदमा लिखाया है। इसमें धोखाधड़ी, कूटरचना, षड्यंत्र, कॉपीराइट एक्ट और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में बतिया उर्फ कय्यूम, नदीम, हाजी मेनाज, शारिक और रहीश को नामजद किया है। इनके खिलाफ पहले भी नकली मोबिल ऑयल का गोदाम संचालित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

27 के खिलाफ दर्ज हो चुका मुकदमा

जीनखाना में चल रहे नकली मोबिल ऑयल के काले कारोबार को रोकने के लिए पिछले दिनों थाना छत्ता में 27 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 24 फरार हैं। इनमें नासिर, बतिया, सन्नो, बारी भाई उर्फ अब्दुल बारी, वसीम, सलमान, मोनू उर्फ हाजी अतीक, छोटू, आजाद, शानू, शनी कुरैशी, गुलाटी उर्फ जावेद, नदीम, साबिर, नीरज, वसीम, चीन चाचा, जीशान, सादाब, साकिर, मेहराज, रिंकू, हाजी समीम और रिजवान हैं। 

यह सभी जीन खाना, हकीमा गली, पंजा मदरसा, काजी गली गुलाबखाना, माईथान, रावतपाड़ा, मुंडापाड़ा, हींग की मंडी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कोर्ट से गैरजमानती वारंट ले लिए हैं। अब भी आरोपी हाथ नहीं आते हैं तो कुर्की आदेश लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें