यहां की है घटना
थाना प्रभारी बाह ने बताया कि गांव जोधपुरा निवासी रमेश चंद्र के परिवार के लोग अपनी जमीन पर नींव खुदवा रहे थे। रमेश चंद्र सिपाही हैं। मैनपुरी में तैनात हैं। गांव के रहने वाले बुरकेश ने मंगलवार दोपहर को 112 नंबर पर काॅल किया। बताया कि रमेश चंद्र सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस पर पीआरवी 64 के सिपाही राजीव कुमार और ब्रजमोहन पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - UP: सास और नंद के कमरे में किया बंद... फिर नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के छूटे पसीने; ऐसी करतूत पर नहीं होगा यकीन
सिपाहियों से कर दी मारपीट
आरोप है कि शिकायतकर्ता बुरकेश और उसके पिता दिनेश अभद्रता करने लगे। सिपाहियों से मारपीट कर दी। उनकी वर्दी तक फाड़ दी। वह किसी तरह बच सके। बाद में दोनों ने पथराव भी कर दिया। इसमें गांव के सुरेन्द्र सिंह की पत्नी शारदा देवी और महेंद्र प्रताप की पत्नी गुड्डी देवी घायल हो गईं। शारदा देवी के सिर में पत्थर लगा है, जबकि गुड्डी देवी ने अपनी अंगुली काटने का आरोप लगाया है। बवाल की सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई।
ये भी पढ़ें - UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम
दर्ज हुआ मुकदमा
दोनों सिपाहियों और महिलाओं का मेडिकल कराया गया। सिपाही राजीव कुमार की तहरीर पर बुरकेश और उसके पिता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवा और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। बुरकेश को हिरासत में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो