फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नशे की दवा की तस्करी के आरोपी संजीव कुमार गुप्ता का मकान कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Mon, 20 Jun 2022 07:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में गैंगस्टर और माफिया पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को दवा तस्करी के आरोपी संजीव कुमार गुप्ता के 90 लाख रुपये कीमत के मकान को कुर्क किया।  
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जयपुरिया गैंग के साथ नशे की दवाओं की तस्करी के मामले में आरोपी संजीव कुमार गुप्ता का न्यू आदर्श नगर स्थित मकान सोमवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया।  मकान की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। इस महीने पुलिस का गैंगस्टर के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दिसंबर 2020 में कमला नगर क्षेत्र में नशे की दवाओं का जखीरा पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी पकंज गुप्ता सहित अन्य को जेल भेजा था। इस मामले में न्यू आदर्श नगर निवासी संजीव कुमार गुप्ता भी नामजद था। उसका मेडिकल स्टोर चलता था। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। 

इसके बाद संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। सोमवार को संजीव कुमार गुप्ता के मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। मकान पर ताला लगाकर सील कर दिया गया। लोगों से कहा गया कि इस संपत्ति को क्रय विक्रय न करें। ऐसा कोई करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तीन दिन चली थी छापामार कार्रवाई

नशे की दवाओं की तस्करी के मामले में पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने 19 दिसंबर 2020 को कमला नगर में पंकज गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा था। तीन दिन तक कार्रवाई चली थी। पुलिस ने बल्केश्वर के तेज नगर निवासी सूर्यकांत गुप्ता, बेटे अमर गुप्ता, गोदाम के साझीदार किशन अग्रवाल सहित सात को गिरफ्तार किया था। थाना कमला नगर में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें 15 आरोपी बनाए गए थे। इसमें संजीव कुमार गुप्ता भी शामिल थे। सात करोड़ की नशे की दवाओं को जब्त किया गया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पूर्व में हो चुकी है 6.16 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सितंबर 2021 में नशे की दवाओं का अवैध करने के आरोपी पंकज गुप्ता सहित छह दवा माफिया की 6.16 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। इनमें पंकज गुप्ता के अलावा जयपुरिया गैंग के अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी उर्फ अनिल करीरा, सूर्यकांत गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, अमित मित्तल और संजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनकी कुर्क की गई संपत्ति में मकान, दुकान से लेकर वाहन, बैंक खाते, एफडी तक शामिल थीं।

जून में पुलिस की कार्रवाई 

  • दो जून को छत्ता में नकली मोबिल आयल के आरोपी सारिक अहमद और उसके भाई की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
  • छह जून को जगदीशपुरा में सटोरिये सनी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क की गई।
  • 11 जून को ताजगंज में पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ कार्रवाई की। उसकी 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
  • 13 जून को मंटोला में फरीदउद्दीन उर्फ फरीद पहलवान की 38 लाख की संपत्ति जब्त की गई।
  • 19 जून को सटोरिये संदीप कुमार की 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें