घर की छतों पर परिवार के साथ करेंगे योग
आगरा में योग दिवस को लेकर लोगों में काफी जोश है। शहर के तमाम परिवारों ने घर की छत पर एक साथ योग करने का फैसला लिया है। मोहल्लों और कालोनियों के पार्कों में भी लोग योग करेंगे। पार्श्वनाथ पंचवटी, कमला नगर की एक दर्जन से ज्यादा कालोनी, खंदारी, सिकंदरा, सदर, ट्रांस यमुना, रामबाग, नुनिहाई, आवास विकास कालोनी, विजय नगर आदि सैकड़ों कालोनियों में आज लोग योग करेंगे। इसके लिए भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से योगाचार्य दिए गए हैं। शहर में लगभग 300 स्थानों पर छोटे-छोटे योग कार्यक्रम होंगे।