फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म: सपा नेता का बेटा फरार, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2019 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी तीन युवकों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो सितंबर को मिली दुष्कर्म की तहरीर पर पर पुलिस ने पहले यह केस छेड़छाड़ में दर्ज किया था।
विज्ञापन


सपा नेता के बेटे सहित सभी आरोपियों को थाना बुलाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। सपा नेता के बेटे सहित दो आरोपी फरार हैं।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की किशोरी घर के पास एक स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता का कहना है कि स्कूल का ही 12 वीं का छात्र उसको परेशान कर रहा था। उसने स्कूल चेयरमैन और सपा नेता के बेटे की मदद से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। एक दिन स्कूल में बेहोश कर दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसकी अश्लील वीडियो, फोटो भी बना लिए और वायरल कर दिए। इन फोटो को दिखाकर दोनों के दोस्त हेमंत, धर्मेंद्र और विमल उर्फ वीर ने दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया।

सोमवार को पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए।

फरार युवकों में से एक सपा नेता का बेटा है। सपा नेता लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि छात्रा ने बयान में पांचों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन

दुष्कर्म को छेड़छाड़ दर्ज करने पर  कार्रवाई नहीं
आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने इस मामले में मिली शिकायतों की जांच एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार को दी है। जगदीशपुुरा थाना पुलिस पर आरोप है कि दुष्कर्म की तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ में दर्ज किया।

आरोपियों को थाना बुलाकर पूछताछ केबाद छोड़ दिया। इस पर पुलिस के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अब यह साफ भी हो चुका है कि पुलिस ने धाराएं बदली थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें