फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरा करने के लिए बन गए लुटेरे, बाइकर्स गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन और रुपये किए बरामद 
  • शहर के 16 इलाके बाइकर्स गैंग के निशाने पर, कई हो चुकी हैं वारदात 
विज्ञापन
पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना सदर पुलिस ने बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन और रुपये बरामद हुए। मंगलवार को आरोपियों को जेल भेजा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी अय्याशी के लिए के लिए लूट की वारदात करते थे। 

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए लुटेरे नगला पदमा, ग्वालियर रोड निवासी अर्जुन और विवेक हैं। अर्जुन से एक मोबाइल फोन, दो हजार रुपये और विवेक से एप्पल का फोन व तीन हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 


उन्होंने बताया कि लूट का सामान बेचकर वे अय्याशी करते थे। महंगे जूते और फोन खरीदने के साथ ही नशा भी करते हैं। विवेक से बाइक भी मिली है। उसने बताया कि बाइक उसकी मां ने दिलाई है। वो इसे लूट में इस्तेमाल करते थे। मगर, वह कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


यह की थी वारदात

- 13 सितंबर 2019 को अविनाश सेंगर निवासी ताजगंज ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह घर आ रहे थे। पत्नी स्कूटी पर अलग चल रही थी। उन्होंने अपना पर्स पैरों के पास रखा हुआ था। तभी बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। घटना कमिश्नर आवास के पास हुई थी। पर्स में 15 हजार रुपये, एक एप्पल फोन, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड थे।
- मार्च में मारुति एस्टेट पर एक व्यक्ति की चेन लूटी। राह चलते व्यक्ति को दस हजार रुपये में बेच दी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

बाइकर्स गिरोह के निशाने पर शहर  के 16 इलाके

शहर के 16 इलाके बाइकर्स गैंग के निशाने पर हैं। इन इलाकों में बदमाश महिलाओं से फोन, पर्स और चेन लूट रहे हैं। इन इलाकों में दो से ज्यादा रास्ते होने से बदमाशों को भागने में आसानी रहती है। अनलॉक होने के बाद लूट की वारदातों में बढ़ोतरी हो गई है। शहर में सबसे ज्यादा वारदात थाना जगदीशपुरा, सिकंदरा, हरीपर्वत, न्यू आगरा, एत्माद्दौला, ताजगंज, सदर, रकाबगंज, नाई की मंडी में हो चुकी हैं। यहां बाइक पर बैठकर जाती महिलाओं से पर्स, मोबाइल और चेन लूट लेते हैं।

ये हैं इलाके
. माल रोड कमिश्नरी आवास के पास
. विजय नगर कालोनी
. मारुति एस्टेट
. कासमॉस मॉल के सामने
. लायर्स कालोनी
. दयालबाग
. एमजी रोड
. ट्रांस यमुना कालोनी
. शाहदरा
. कालिंदी विहार
. टेढ़ी बगिया
. एनएच:2
. आवास विकास कालोनी
. पंचवटी के पास
. फतेहाबाद रोड
. यमुना किनारा रोड
( पुलिस ने इन्हें क्राइम मैपिंग के लिए चिन्हित किया है )

एसपी सिटी बोत्रे रोहत प्रमोद ने बताया कि जिन क्षेत्रों में चेन और पर्स लूट की घटनाएं ज्यादा हुई हैं, उन्हें चिन्हित किया है। यहां पुलिस की चेकिंग और गश्त बढ़ाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें